'सबसे खराब नतीजे' भुगतने होंगे अगर...' भाजपा की जीत पर विपक्ष को केंद्रीय मंत्री ने दी बड़ी चेतावनी

Parliament Winter Session 2023: राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भाजपा से बुरी तरह से हार का सामना करने वाली कांग्रेस को केंद्रीय मंत्री प्रह्ललाद जोशी ने बड़ी चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा अगर विपक्ष संसद में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को अगर बाधित करती है तो उन्‍हें आने वाले समय में और भी बुरे परिणाम भुगतने पड़ेगे। इसके साथ ही जोशी ने विपक्षी दलों को शीतकालीन सत्र में सहयोग करने की सलाह दी।

 Prahlad Joshi

बता दें सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विपक्ष संसद को बाधित करता है, तो उन्हें "सबसे खराब परिणाम" का सामना करना पड़ेगा। मंत्री ने साफ लफ्जों में कहा अगर विपक्ष संसद को बाधित करता है तो उसे आज आए नतीजों से भी बुरे नतीजे भुगतने होंगे।

बता दें संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 22 दिसंबर चलेगा। पिछले सत्रों की तरह विपक्ष द्वारा इस शीतकालीन सत्र एक हंगामेदार सत्र बनने की संभावना है क्योंकि इसमें तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और तीन प्रमुख लोगों के खिलाफ आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

बिल जो आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को प्रतिस्थापित करना चाहते हैं।रविवार को चुनाव परिणाम के बाद केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुएक हा केंद्र सरकार "सभी मुद्दों" पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन इसे नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया जाना चाहिए।

मंत्री ने कहा

हमने अनुरोध किया कि संरचित बहस के लिए माहौल बनाए रखा जाना चाहिए। चर्चा नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए होनी चाहिए। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। सरकार बहस के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शीतकालीन सत्र से पहले शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें तीखी नोकझोंक हुई और टीएमसी नेताओं ने मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को संसद में रखे जाने से पहले कथित तौर पर लीक करने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने बताया कि संसद सत्र में 19 विधेयक और दो वित्तीय मद विचाराधीन थे। साथ ही केंद्रीय मंत्री जोशी ने संसद में सभी से 'सक्षम माहौल' सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+