Assembly Elections 2018 results: सिद्धू बोले- राहुल गांधी इंसानियत की मूरत, बीजेपी का हाल 'गिरे तो भी टांग ऊपर'
नई दिल्ली। पांच राज्यों में संपन्न हुए 2018 विधानसभा चुनाव के परिणाम जैसे-जैसे सामने आते जा रहे हैं बीजेपी के लिए सत्ता से बाहर होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। इस चुनाव के परिणाम के बाद बीजेपी के विपक्षी पार्टियों के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला है।

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी की चुटकी लेते हुए करारा हमला बोला है।
सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से लोगों को साथ लेकर चलते हैं।वह इंसानियत की मूरत हैं। जो भारत की तकदीर को अपने हाथ में लेने वाले हैं।वो बड़े मजबूत हैं। बीजेपी का नया नाम जीटीयू, यानी गिरे तो भी टांग ऊपर।
बता दें कि भाजपा को इस बार तगड़ा झटका लगा है राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ में भाजपा का किला ढह गया है। 15 साल से सत्ता में काबिज रमन सिंह और शिवराज सिंह की सरकार को कांग्रेस पीछे छड़ती नजर आ रही है।गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications