मिजोरम विधानसभा चुनाव: सोमवार को होगी मतों की गिनती

सबसे पहले डाक मतों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना में 142 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। प्रत्याशियों में छह महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री ललथनहावला दो विधानसभा क्षेत्रों परंपरागत क्षेत्र सर्चहिप और पड़ोसी हरांगतुजरे से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफु) के प्रमुख जोरमथंगा म्यांमार सीमा पर स्थित तुईपुई क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं।
इस पर्वतीय राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस के बीच है। विपक्षी गठबंधन में एमएनएफ, मिजोरम पीपुल्स कान्फ्रेंस (एमपीसी) और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एमडीएफ) शामिल हैं। ये सभी स्थानीय और क्षेत्रीय पार्टियां हैं।भारतीय जनता पार्टी, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी कई सीटों से प्रत्याशी खड़े किए हैं।विधानसभा में 40 में से 39 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं और एक सीट सामान्य वर्ग के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications