Assembly Election Result: 2024 में 400 से ज़्यादा सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखेंगे PM Modi- सम्राट चौधरी

Assembly Election Result 2023: चार विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। इस क्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में पार्टी के रूझानों पर कहा कि ''पीएम मोदी 2024 में 400 से अधिक सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखेंगे।''

भारतीय जनता पार्टी, बिहार इकाइ के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी की गारंट को माना, जनता ने सभी दूसरी राजनीतिक पार्टियों को नकारा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ये झांकी है। अब बिहार बाकी है।

Assembly Election Results PM Modi will retain power in 2024 with over 400 seats- samrat chaudhary

पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 400 से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सत्ता पर काबिज़ होंगे। देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगी। जनता ने विपक्षी पार्टी को आईना दिखा दिया है। वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इशारों इशारों में बिहार में भी जीत दर्ज करने का दावा कर दिया है।

बिहार BJP विधायक और छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह-प्रभारी नितिन नबीन ने विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को एहसास हो गया है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट है और उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है। नीतिन नबिन ने कहा कि जनता का विश्वास दिखा है। यही वजह है कि आज जो विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आ रहे हैं, उसमे भाजपा स्पष्ट रूप से बढ़ती हुई नज़र आ रही है।

छत्तीसगढ़ की जनता के ये शब्द थे कि अब न सहिबो, बदल के रहिबो। आम जनता के मन में यह बात घर कर गई थी कि ये बात भ्रष्टाटारी सरकार है। यह सरकार सिर्फ ख़ुद के लिए सत्ता मे है, उन्होंने ने जनजाति समाज के लोगों की चिंता की, ना महिलाओं की चिंता कि, ना ही ओबीसी वर्ग की चिंता की।

राजनीति को सिर्फ एक भावना का विषय बनाकर छत्तीसगढ़वाद के नाम पर सियासत की। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ ठगी का काम किया।जनता ने उसका जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+