पांच राज्यों के चुनाव परिणाम तय करेंगे संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही
नई दिल्ली। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे, ऐसे में तमाम सियासी दलों के लिए यह चुनावी परिणाम काफी अहम साबित होने वाले हैं। एक तरफ जहां आज चुनाव परिणा घोषित होंगे तो दूसरी तरफ आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है, लिहाजा संसद के इस सत्र में कौन से मुद्दे हावी रहेंगे और पक्ष-विपक्ष किस तरह का रुख अख्तियार करेगा यह आज आने वाले चुनावी परिणाम पर निर्भर करेगा। पांचों राज्यों में अगर भाजपा को नुकसान होता है तो साफ है कि विपक्ष सरकार पर और भी हमलावर होगी।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह संसद का आखिरी पूर्णकालिक सत्र है लिहाजा पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के परिणाम सत्र दशा और दिशा को तय करेंगे। आज आने वाले चुनाव परिणाम के बाद साफ हो जाएगा कि कांग्रेस और भाजपा में से मौजूदा समय में किसका पलड़ा भारी है। शीतकालीन सत्र के दौरान कई अहम बिलों को पास कराना भी सरकार की प्राथमिकता होगा।
सरकार के सामने जिन अहम बिलों को पास कराने की चुनौती है उसमे मुख्य रूप से तीन तलाक विधेयक सबसे अहम है, जिसमे तीन तलाक को अपराध घोषित किया गया है। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद संशोधन और भारतीय कंपनी कानून में संशोधन के अध्यादेश को भी इसी सत्र में पेश किया जाएगा। इसके अलावा राफेल डील, सीबीआई, आरबीआई विवाद को लेकर कांग्रेस भाजपा पर तीखा हमला बोल सकती है और संसद का सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: त्रिपुरासुंदरी मंदिर के लिए निकलीं सीएम वसुंधरा राजे












Click it and Unblock the Notifications