भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले हिमंत बिस्व सरमा, तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी
जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत हासिल किया है उसके बाद पार्टी के नेताओं का मनोबल सातवे आसमान पर है। पार्टी के नेता अगले लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा जता रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भरोसा जताया है कि एक बार फिर से 2024 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सीएम सरमा ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की जनता का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।

आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जो जमसमर्थन दिया है उसके लिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनेगा। हमारा जो सनातन की संस्कृति है, वही एक दिन विश्व को नेतृत्व देगा, यही संदेश सारे राज्यों की जनता ने दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में मेरा विश्वास है। इस नतीजे के बाद हमारे मन में और कोई संदेह नहीं है कि भारत की जनता मोदी जी को 2024 के चुनाव में जिताएगा, फिर से तीसरी बार पीएम मोदी को नेतृत्व देगा। पूरे भारत को एक ही बात पर विश्वास है, वह है मोदी जी की गारंटी पर।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव नतीजों ने लोकसभा में 350 सीटों को सुरक्षित करने के लक्ष्य को और भी गति देंगे। इन नतीजों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित होगा।
जिस तरह से लोगों ने निर्णायक जनादेश दिया है उसके सामने मैं नतमस्तक हूं। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा और हमारा सनातन पूरे विश्व को आलोकित करेगा। जय हिन्द।
बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। इन तीनों ही राज्यों में जीत के बाद भाजपा के हौसले लोकसभा चुनाव को लेकर काफी बुलंद है। पीएम मोदी ने जीत के बाद कहा कि जीत की यह हैट्रिक 2024 में भी जीत की हैट्रिक की गारंटी है।












Click it and Unblock the Notifications