विधानसभा के चुनाव नतीजों से कांग्रेस का INDIA गठबंधन में घटेगा कद!

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों से साफ हो गया है कि, बीजेपी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस समर्थित इंडिया गठबंधन की रणनीति को बढ़ा झटका लगा है। चुनाव परिणाम कांग्रेस के विपरीत रहने के चलते अब इंडिया गठबंधन में कांग्रेस का कद घट सकता है।

assembly-election-results-will-reduce-congresss-stature-in-india-alliance

चुनाव नतीजों के बीच ये खबर सामने आ रही है कि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है। अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

लेकिन इन चुनाव परिणामों के चलते कांग्रेस का इंडिया गठबंधन में कद घटा है। जिसका कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस को जहां सीट शेयरिंग में क्षेत्रीय दलों की बात माननी पड़ेगी। इसके अलावा अब कांग्रेस पार्टी को उन राज्यों में भी सीट शेयर करनी पड़ सकती हैं। जहां कांग्रेस और बीजेपी सीधी टक्कर में थे।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में समाजवादी पार्टी और आप कांग्रेस से चुनावों में सीटें चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने देने से इनकार कर दिया था। अब इन नतीजों के बाद कांग्रेस को इन राज्यों में अपने सहयोगी दलों को सीटें देनी पड़ सकती हैं।

इसके साथ ही अब कांग्रेस को दूसरे दलों की तैयार की गई पिच पर चुनाव लड़ने के लिए भी मजबूर होना पड़ सकता है। कांग्रेस हिंदुत्व की काट में रोजगार, महंगाई औऱ भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव चाह रही थी, लेकिन नतीजों के बाद उसे मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय पार्टियों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+