Assembly Election results: ओपिनियन पोल से कितना अलग आया असली चुनाव परिणाम?

Assembly Election Results 2023: रविवार को चार राज्यों में हुए चुनाव के जो परिणाम आए हैं, वह कुछ समय पहले हुए चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों से काफी हद तक अलग नजर आ रहे हैं।

वनइंडिया ने चारों राज्यों में चुनाव-पूर्व हुए कुछ सर्वेक्षणों की रविवार के असली नतीजों से तुलना की है और उसमें जो फर्क पाया है, वह रखने की कोशिश की है।

opinion poll election result

राजस्थान का रिजल्ट
सबसे पहले राजस्थान के 200 सीटों की बात कर लेते हैं, जहां 199 सीटों पर चुनाव कराए गए हैं। वोटों की गिनती के बाद राज्य में बीजेपी को 115 और कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 7 और 8 निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

वहीं इस चुनाव में बीजेपी को 41% से ज्यादा, कांग्रेस को 39% से अधिक वोट मिले हैं।

राजस्थान का ओपिनियन पोल
5 नवंबर को इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में भी बीजेपी को 115 सीटें (45% वोट) दी गई थी, लेकिन कांग्रेस के खाते में 80 सीटें (42%) जाती हुई दिखाई गई थी। अन्य को सिर्फ 5 सीटें (13%) दी गई थी।

1 नवंबर को टाइम्स नाउ-ईटीजी का भी एक ओपनियिन पोल आया था। इसमें कांग्रेस को 112-122, बीजेपी को 104-115 और अन्य को 1-3 सीटें दी गई थीं।

मध्य प्रदेश का रिजल्ट
मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से बीजेपी को 160 से अधिक सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस का ग्राफ 65 के आसपास सिमट रहा है। अन्य के खाते में सिर्फ 1 सीट गई है। एमपी में बीजेपी को 48% से अधिक और कांग्रेस के 40% से ज्यादा वोट मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश का ओपनियन पोल
लेकिन, 10 अक्टूबर को एबीपी सी-वोटर का एक सर्वे आया था, जिसमें कांग्रेस को 113-125 और बीजेपी को 104-116 सीटें दी गई थी। इसी ने जून में एक सर्वे किया था और तब बीजेपी को 106-118 (44%), कांग्रेस को 108-120 (44%), बीएसपी को 0-4 (2%)और अन्य को 0-4 सीटें (10%) बताई थी।

छत्तीसगढ़ का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में भाजपा को 54 पर बढ़त मिल रही है तो कांग्रेस 35 पर सिमट रही है। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को भी 1 सीट मिली है।

वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 46% से ज्यादा और कांग्रेस को 42% से अधिक वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ का ओपनियन पोल
4 नवंबर को छत्तीसगढ़ पर एबीपी न्यूज-सी वोटर का एक ओपनियन पोल आया था। इसमें कांग्रेस को 45-51 (44.8%), बीजेपी को 36- 42 (42.7%) और अन्य को 2-5 सीटें (12.5%) दी गई थी।

तेलंगाना का रिजल्ट
119 सीटों वाले तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटें (39% से अधिक) मिल रही हैं। वहीं सिर्फ 39 सीटों (37% से अधिक) पर सिमट कर बीआरएस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। बीजेपी को पहली बार 8 सीटें (करीब 14%) मिली हैं। वहीं एआईएमआईएम फिर से 7 सीटों (2% के करीब)तक पहुंचती दिख रही है। कांग्रेस की सहयोगी सीपीआई भी एक सीट (0.34%) जीती है।

तेलंगाना का ओपिनियन पोल
4 नवंबर को एबीपी न्यूज-सी-वोटर का एक ओपनियन पोल आया था, उसमें कांग्रेस को 43 से 55 सीटें (39.4%) दी गई थी। बीआरएस के खाते में 49 से 61 सीटें (40.5%) जाने का अनुमान जताया गया था। जबकि, बीजेपी को 5 से 11 सीटें (14%) मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं एआईएमआईएम और अन्य को 4 से 10 सीटें (करीब 6%) मिलती दिखाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+