'सनातन का श्राप ले डूबा...', कांग्रेस की हार पर पार्टी के ही इस दिग्गज नेता ने सुनाई खरी खरी
Vidhan Sabha Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम अब सामने आने लगे है। ये चुनाव परिणाम जहां बीजेपी के लिए खुशी लेकर आए है। तो वहीं, 3 राज्यों में कांग्रेस के हाथ निराशा लगी है। कांग्रेस पार्टी की इस हार पर पार्टी के ही दिग्गज नेता ने खरी-खरी सुनाई।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुई हार का कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कारण बताया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह देश सनातन का विरोध स्वीकार नहीं करेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'सनातन का 'श्राप' ले डूबा।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कह कि जब तक कांग्रेस पार्टी सनातन का विरोध करती रहेगी, तब तक हारती रहेगी। कांग्रेस को देश में चुनाव जीतने के लिए महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना होगा, जबकि कांग्रेस काल मार्क्स के रास्ते पर चल रही है। उसे अपनी परिपाटी बदली होगी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'कुछ दिनों से कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता घुस आए है, जिनकी पार्टी के फैसलों में बड़ी भूमिका है। वो कुछ नेता कांग्रेस को महात्मा गांधी के रास्ते से हटाकर के वामपंथ के रास्ते पर ले जाना चाहते है और ले जा रहे है।'
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को सनातन विरोधी के रुप में जाना जाने लगा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे नेताओं का नहीं निकाला तो कांग्रेस पार्टी की हालत बहुत जल्द ही एआईए, एमआईएम जैसी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कहा कि कांग्रेस को महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की ही कांग्रेस रहना दिया जाए। कांग्रेस को महात्मा गांधी के रास्ते से हटाकर मार्कस के रास्ते पर ले जाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने कुछ दिनों पहले सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उदयनिधि ने कहा था कि जैसे हम कोरोना, डेंगू का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है, इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।












Click it and Unblock the Notifications