Assembly Election Results 2018: पढ़ें, सबसे बड़े उलटफेर

नई दिल्‍ली। मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान, मिजोरम, तेलंगाना में काउंटिंग जारी है। इन पांच में से तीन राज्‍यों में भाजपा को सत्‍ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। हिंदी पट्टी के तीनों राज्‍यों- मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा को सीधे मुकाबले में जोरदार टक्‍कर दी है। कांग्रेस दो राज्‍यों- छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में क्लियर कट बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि एमपी में कुछ भी हो सकता है। उधर, छत्‍तीसगढ़ में रमन सिंह का खुद का भी हाल बुरा है। 2018 विधानसभा चुनाव के परिणामों में कई ऐसे बड़े उलटफेर हो रहे हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

assembly election results 2018, s

2018 विधानसभा चुनावों के बड़े उलटफेर

-छत्‍तीसगढ़ में लगातार तीन बार चुनाव जीतकर सीएम बने रमन सिंह इस बार राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से लड़ रहीं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्‍ला को आगे चल रही हैं।

-प्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। कटारिया उदयपुर सीट से पीछे हैं। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। कटारिया पिछले 25 सालों से चुनाव नहीं हारे हैं।

-छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 59 सीटों पर अजेय बढ़त बना ली है। वर्ष 2000 में छत्‍तीसगढ़ के गठन के बाद 18 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब जीतने वाली पार्टी को इतने बड़े अंतर से बढ़ मिल रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को यहां बेहद कम अंतर से लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इस बार यह बहुत बड़ा उलटफेर है।

-छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी मरवाही सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा की अर्चना पोर्ते और कांग्रेस के गुलाब सिंह राज मैदान में हैं। अजित जोगी बड़े जनाधार वाले नेता हैं, उनकी तीसरे नंबर पर खिसकना बहुत बड़ा उलटफेर है।

-2014 लोकसभा के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब भाजपा के साथ सीधी लड़ाई में कांग्रेस ने बाजी पलट दी। राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में दोनों के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है, जिसमें कांग्रेस ने अजेय बढ़त बना ली है।

-राजस्‍थान में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर सचिन पायलट ने कहा कि आज ही के दिन 11 दिसंबर 2018 को राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष बने पूरा एक साल हो गया है। वह आज ही के दिन अध्‍यक्ष बने थे और आज कांग्रेस के लिए हर तरफ से अच्‍छी खबर आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+