Assembly Election Result: कांग्रेस के 3 राज्यों में हार 1 में जीत, शरद पवार ने कही ये बात

Assembly Election Result: 4 प्रदेश के चुनावी नतीजे पर सियायी बयानबाज़ी शुरी हो गई है। भाजपा नेता इसे मोदी मैजिक बताते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने का दावा कर रहे हैं। वहीं चुनावी नतीजे के बाद सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ हो गई है कि INDIA गठबंधन का क्या होगा।

शरद पवार ने INDIA गठबंधन को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लाकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात करेंगे, ग्राउंड पर मौजूद लोगों से बात करेंगे। वहीं उन्होंने मोदी मैजिक पर ना तो हामी भरी ना ही इंकार किया है।

Assembly Election Result: Congress lost in 3 states, won in 1, Sharad Pawar on election 2023 news

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पर शरद पवार ने कहा कि शुरू में यह चर्चा थी कि तेलंगाना में BRS वापसी करेगी, लेकिन तमाम चर्चाओं पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए वीराम लगा दिया। राहुल गांधी की रैली के बाद तेलंगाना में यह करिश्मा हुआ। जनता ने पूरी तरह से साथ दिया, जो कि जीत में तब्दील हुई।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के हिसाब से ही कांग्रेस सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय करेगी। अगर सभी राज्यों में कांग्रेस जीत दर्ज करती तो वह अपने मुताबिक इंडिया गठबंधन में बात रखती लेकिन अब यह मुमकिन होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।

कांग्रेस ने जिस हिसाब से विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया था, वह ज़मीन तौर पर फेल होता हुआ नज़र आ रहा है। इसलिए अब इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के हिसाब से ही कांग्रेस को चुनावी रणनीति बनानी होगी।

इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल अब अपने मुताबिक सीटों का बंटवारा चाहते हैं। चर्चा तेज़ थी कि कांग्रेस की तरफ़ से इंडिया गठबंधन की बैठक में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद करेगी, ताकि चुनाव में प्रदर्शन के बाद चुनावी रणनीति तय की जाएगी। आगामी 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+