तीन राज्यों में BJP की जीत पर आया TMC का बयान, कहा- 'यह कांग्रेस की विफलता'
Assembly Election Result 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना जारी है। अभी तक के आए रुझानों में भाजपा तीन राज्यों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाती हुईं नजर आ रही है। इस बीच इन नतीजो पर टीएमसी की प्रतिक्रिया सामने है, जिसमें टीएमसी ने इन नतीजों पर कांग्रेस की विफलता बताया है।
टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन बीजेपी की सफलता की कहानी से ज्यादा कांग्रेस की 'विफलता' है। कांग्रेस तेलंगाना में बीआरएस को पहले से ही हटाने के लिए तैयार थी। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में चुनावों के नतीजों का आम चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस दौरान घोष ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि, 'टीएमसी वह पार्टी है जो देश में बीजेपी को हराने की लड़ाई में नेतृत्व प्रदान कर सकती है।' इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए अन्य पार्टियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कल्याणकारी योजनाओं को अपनाया है।
आपतो बता दें कि, भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल कर लिया है और सरकार बनाती दिख रही है। इसके अलावा तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को गंवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications