विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023: 5 राज्यों के नतीजे सबसे पहले देखें डेलीहंट पर, जानिए कब, कहां कैसे?
Assembly Election Results 2023: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए वोटों की गिनती आज रविवार, 03 दिसंबर 2023 की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वहीं मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार, 04 दिसंबर 2023 को होगी। यह इस साल का आखिरी चुनाव है, वैसे भी हर कोई चुनावी नतीजें जल्द से जल्द जानने के लिए उत्सुक रहता है।
लोग जानना चाहते हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र का कौन सा प्रत्याशी सबसे आगे है और किसे कितने वोट मिले हैं। ऐसे में पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे जानने के लिए आप डेलीहंट पर आ सकते हैं। डेलीहंट विधानसभा चुनाव के लाइव नतीजों पर सबसे तेज कवरेज दे रहा है।

डेलीहंट राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लाइव नतीजों को सक्रिय रूप से कवर कर रहा है। यहां पर आप सिर्फ चुनावी नतीजे ही नहीं बल्कि चुनावी डेटा, रिसर्च, जीत अनुपात, वोट शेयरिंग, किस सीट का किसका कितना असर रहा, और चुनावी नतीजों से जुड़ी हर छोटी से छोटी अपडेट यहां आपको मिलेगी।
सुलभ सार्थक कवरेज और रिपोर्ट
जैसे-जैसे नंबर सामने आएंगे, यहां हम आपको अलग-अलग दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण देते जाएंगे। हमारा लक्ष्य एक सामान्य नागरिक से लेकर अनुभवी राजनीतिक विशेषज्ञों तक, सभी के लिए एक सुलभ सार्थक कवरेज और रिपोर्ट देने की कोशिश है।
डेलीहंट पर आपको चुनावी कवरेज में क्या देखने को मिलेगा...?
- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर सबसे तेज कवरेज, रिजल्ट लाइव और लाइटिंग फास्ट अपडेट।
- पांच राज्यों के पिछले चुनावी नतीजों का तुलनात्मक रिसर्च, नंबर्स आदि...
- सोशल मीडिया रिएक्शन, ट्विटर-फेसबुक पर रुझान, वायरल वीडियो इत्यादी
- लाइव वीडियो, वायरल मीम्स, नतीजों से संबंधित ट्रेडिंग न्यूज , वीडियो इत्यादी
- यहां आपको हर वो चुनाव के रिजल्ट से जुड़ी हर वो स्टोरी और रिसर्च मिलेगी, जो आप पढ़ना चाहेंगे
जानिए पांचों राज्यों में कब-कब चुनाव और समीकरण
7 नवंबर से 30 नवंबर तक इन पांच राज्यों में अलग-अलग चरण में विधानसभा चुनाव कराए गए हैं। इन पांचों राज्यों के विधानसभाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच खत्म होने वाला है।
- मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 07 नवंबर को मतदान हुआ था।
- छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ।
- मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था।
- तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान हुआ था।
- राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हालांकि राजस्थान विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 200 है। लेकिन श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
इन पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और विभिन्न क्षेत्रीय दलों में मुकाबला है। पांच राज्यों में से कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा और तेलंगाना में केसीआर के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति सत्ता में है जबकि मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) का शासन है।
चुनावों के व्यापक कवरेज के लिए, डेलीहंट ने अपने 'इलेक्शन ज़ोन' को नए सिरे से तैयार किया है। आम जानकारी से कहीं आगे एक नया मानक स्थापित करते हुए यह राजनीतिक दलों की जानकारी, उम्मीदवारों की सूची, रियल टाइम अपडेट, उम्मीदवारों का संपूर्ण प्रोफाइल और निष्पक्ष विश्लेषण के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करने योग्य कार्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ आपको मिलेगा एक संपूर्ण मल्टीमीडिया-समृद्ध अनुभव जिसमें शामिल हैं चुनाव के वीडियो, लाइव अपडेट, आकर्षक क्विज़ और बहुत कुछ। डेलीहंट का लक्ष्य चुनाव से संबंधित तमाम जानकारी के लिए एक मात्र डेस्टिनेशन बनना है।












Click it and Unblock the Notifications