तीन राज्यों के जनादेश पर आया राहुल गांधी का बयान, कहा- जारी रहेगी विचारधारा की लड़ाई
Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना जारी है, जो देर रात तक चलेगी। लेकिन, शाम 6 बजे तक चुनाव की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है और तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाती हुईं साफ दिख रही है।
इस सबके बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को गंवा दिया है। तीन राज्यों में कांग्रेस की हुई हार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया अब सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि तीन राज्यों का जनादेश हम स्वीकार है। इस दौरान तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की जीत पर उन्होंने तेलंगाना वासियों को धन्यवाद भी दिया।

राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं-विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।' इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया कहा।'









Click it and Unblock the Notifications