Assembly Election Result: अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कौन जीत रहा है, 1 बजे तक तस्वीर साफ़ होगी- तेजस्वी यादव
Assembly Election 2023 Result: चार राज्यों के चुनाव नतीजों पर सियासी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि 'शुरुआती रुझानों के मुताबिक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे चल रही है।
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बना रही है, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है। इसलिए मुझे लगता है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कौन जीत रहा है। दोपहर 1 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी, हमें उम्मीद है कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ज़्यादातर 20 से 22 राउंड के बाद तस्वीर साफ हो पाती है। जो स्थिति अभी सामने है, भाजपा दो राज्यों में बढ़त बनाए हुए है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। 1 बजे के बाद रुख साफ होने री उम्मीद है।
कई ऐसी सीटें होती हैं जहां 50 वोट, 10 वोट का भी फर्क देखने को मिल जाता है। फ़ाइन नतीजे आने तक काफी चीज़े बदलती रहती हैं, आप सभी लोगों ने देखा होगा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 4 बजे तक के रुझानों में हम लोग लगभग जीत गए थे, लेकिन बाद में कुछ और ही हुआ।
कई विधनासभा सीटों पर हम लोग बहुत कम मार्जिन से हारे थे। 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई है, अभी आंकड़ों में उलट फेर देखने को मिलेगा। उम्मीद यही है कि कांग्रेस की जीत होनी चाहिए। जश्न की तैयारी में तो सभी लोग लगे हुए होंगे, ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा के लोग ही जश्न की तैयारी कर रहे होगे।
कार्यकर्ता तो स्वाभाविक रूप से अपनी पार्टी की जीत के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। यह देखने वाली बात होगी कि कौन जीतता है। 2015 में पहले ही भाजपा वालों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिये थे, एक दूसरे को रंग लगाकर जश्न मना रहे थे। बाद में नतीजा ही कुछ और आया।












Click it and Unblock the Notifications