Assembly result 2023: KC त्यागी ने हार के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा-अकेले बीजेपी से नहीं लड़ सकते
कांग्रेस को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में करारी हार का समाना करना पड़ा है। इस हार के बाद कांग्रेस अपने इंडिया के सहयोगी दलों के निशाने पर आ गई है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने हार के लिए कांग्रेस को खुद जिम्मेदार बताया है।
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सब जगह बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है। इस हार की वजह चुनावों के समय कांग्रेस का अपने सहयोगी दलों से दूरी बनाना है।

चुनाव नतीजों के बीच मीडिया से बात करते हुए जेडीयू नेता के नेता और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि कांग्रेस की हार इंडिया गठबंधन की हार नहीं है। कांग्रेस ने घटक दलों से पहले ही दूरी बना ली थी। यह तय हो गया कि कांग्रेस सब जगह बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है और कांग्रेस को इस सिंड्रोम से बाहर आना होगा।
जेडीयू नेता ने आगे कहा कि, 6 तारीख को बैठक बुलाई है। पीएम की गारंटी पर जैसे लोगों ने भरोसा किया है, उसी तरह ही इंडिया गठबंधन को भी भरोसे वाली गारंटी बनानी होगी।
वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि एमपी का श्रेय निश्चित रूप से शिवराज सिंह चौहान को जाना चाहिए। वे चुनाव से पहले महिलाओं को सीधे लाभ देने वाली योजनाएं लेकर आए। अगर राहुल गांधी का पनौती शब्द कांग्रेस के खिलाफ गया होता तो तेलंगाना में क्यों नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। संजय राउत ने 6 दिसंबर को इंडिया एलायंस की बैठक बुलाई गई है। कई बातों पर चर्चा होगी.. इंडिया एलायंस मजबूत है।












Click it and Unblock the Notifications