'बीजेपी' को जीताने वाले वायरल वीडियो पर BSP प्रमुख का बयान आया सामने, मायावती ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा

BSP Chief Mayawati: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)प्रमुख मायावती ने एक के बाद कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। इसी के साथ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की हार की वकालत करने वाले एक वीडियो को फर्जी करार देते हुए कांग्रेस को जमकर लताड़ा।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में मतदान पूर्व 'चाहे भाजपा जीत जाए किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए' जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक। यह षडयंत्र बीएसपी की मजबूत स्थिति को देखते हुए है। लोग सावधान रहें।

BSP Chief Mayawati

कांग्रेस पर मायावती ने निकाली भड़ास

मायावती ने आगे कहा कि कांग्रेस का इन राज्यों में अति-मिथ्या प्रचार जारी है, जबकि बीएसपी द्वारा चुनावी सभाओं में लोगों से वोट देने तथा विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहने की अपील की गयी, जो पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की बौखलाहट से स्पष्ट है।

चुनाव आयोग से की मांग

इसी के साथ उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाय, बीएसपी विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण, जिससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इसका समुचित संज्ञान ले।

आपको बता दें कि चुनाव मौसम में बीएसपी प्रमुख मायावती का पांचों राज्यों के चुनाव में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की हार की वकालत करने वाले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे फेक बताया है।

मालूम हो कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बसपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसी के साथ शुक्रवार यानी 17 नवंबर को मायावती राजस्थान के धौलपुर जिला और भरतपुर जिला में चुनाव प्रचार करेंगी और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+