Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में 62, गोवा में 79 फीसदी मतदान
नई दिल्ली, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों, उत्तराखंड की सभी 70 और गोवा की सभी 40 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। गोवा राज्य में सबसे ज्यादा 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। यूपी में जिन 9 जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर वोट पड़े हैं। आपको बता दें कि यूपी में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले गए थे, जिसमें 60.17 फीसदी मतदान हुआ था। पढ़िए यूपी, उत्तराखंड और गोवा में मतदान से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
उत्तराखंड चुनाव: विधानसभा चुनाव में अब तक 18.80 करोड़ रुपये के बरामदगी हुई है जो 2017 के चुनावों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा है। आचार संहिता के उल्लंघन पर आज 203 FIR दर्ज़ हुई हैं और कोविड दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर 92 हैं: उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य, देहरादून
यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सहारनपुर जिले के बेहट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 170 पर समाजवादी पार्टी को वोट देने पर वीवीपैट मशीन बीजेपी की पर्ची फेंक रही है, जिस पर अतिरिक्त सीईओ ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा कि आरोप पूरी तरह से निराधार पाए गए है। बता दें कि सपा ने ट्वीट कर बेहट में भाजपाई की तरफ से फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया। सपा ने कहा कि बूथ संख्या 127 पर फर्जी वोटिंग की जा रही है।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications