पुडुचेरी के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, मछुआरों से बोले- कृषि कानूनों से हर किसी को नुकसान

नई दिल्ली। पुडुचेरी में कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विधायक ए जॉन कुमार के इस्तीफा देने के बाद अब राज्य में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुडुचेरी दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत की। इसके बाद एक कॉलेज में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और फिर एक सार्वजनिक बैठक करेंगे। बता दें कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का पुडुचेरी का यह पहला दौरा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Puducherry में मछुवारा को बताया समुद्र का किसान, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Assembly Election 2021 Congress leader Rahul Gandhi in Puducherry

    पुडुचेरी के मुथियालपेट पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले मछुआरों के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कानून पास किए हैं, जिससे हर किसी का नुकसान होगा। किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, लेकिन भारत सरकार ने बिना उनसे पूछे ही ये तीनों कानून बना दिए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय होना चाहिए, ताकि उनकी आवाज सीधी सरकार तक पहुंच सके।

    अपने संवाद में राहुल गांधी ने मुछआरों को भी पेंशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की वकालत की, उन्होंने कहा कि यहां पर तमिल भाषा ही सर्वोपरि है और उसके बाद दूसरी भाषाओं को तवज्जो दिया जाना चाहिए। कृषि कानूनों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'ये कानून सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि मछुआरों और सभी आम लोगों को नुकसान पहुंचाने वाला है। मछुआरे भी देश के समंदर वाले किसान हैं, जो देशवासियों के लिए काम करते हैं। हम चाहते हैं कि समंदर की ताकत मछुआरों के पास रहे, ना कि सिर्फ एक-दो लोगों के पास रहे।'

    यह भी पढ़ें: अठावले बोले- 'हम दो हमारे दो' करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए, वो भी दलित लड़की से

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+