तमिलनाडु और असम चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, खुशबू सुंदर को मिला टिकट

तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, खुशबू सुंदर को मिला टिकट

चेन्नई/दिसपुर। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु में बीजेपी ने राज्य पार्टी प्रमुख एल मुरुगन को एससी के लिए आरक्षित सीट धारापुरम् से टिकट दिया है तो वहीं, खुशबू सुदंर को थौसन्ड लाइट्स विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। तमिलनाडु के अलावा बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए भी अपने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Recommended Video

    Assembly Elections 2021: 5 राज्यों के लिए BJP की List, कई सांसद भी मैदान में उतरे | वनइंडिया हिंदी
     BJP

    रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम विधासभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। शनिवार देर रात हुई केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बाद बीजेपी ने आज अपने कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की। अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि इस बार के असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अन्य सीटों पर भाजपा की सहयोगी पार्टियां चुनाव लडेंगे। असम से चंद्र मोहन पटौरी धर्मपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि असम में तीन चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल) में वोटिंग होगी।

    अरुण सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी सिर्फ 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने अपनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को तमिलनाडु की कोयंबटूर साउथ सीट से मैदान में उतारा है। बता दें कि इस सीट पर वनथी श्रीनिवासन की टक्कर साउथ के सुपरस्टार कमल हासन के साथ होने वाली है। वहीं अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर तमिलनाडु में थाउजैंड लाइट्स विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदार होंगी। बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि सभी राज्यों के रिजल्ट का ऐलान एक साथ 2 मई, 2021 को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: केरल चुनाव: एक्टर सुरेश गोपी को हुआ निमोनिया, बीजेपी कर रही थी टिकट देने पर विचार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+