केरल चुनाव: एक्टर सुरेश गोपी को हुआ निमोनिया, बीजेपी कर रही थी टिकट देने पर विचार
कोल्लम: केरल में भी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से सियासत गरमाई हुई है। इस चुनाव में सत्ता तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने मेट्रोमैन ई श्रीधरन का सहारा लिया। साथ ही उनको केरल में चुनाव प्रचार अभियान की कमान सौंपी है। श्रीधरन के अलावा एक्टर सुरेश गोपी को टिकट देने की बात चल रही थी, लेकिन अब उनके बीमार होने की खबर आई है। साथ ही वो एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे।

जानकारी के मुताबिक सुरेश अपने नई फिल्म पप्पन की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनको शूटिंग लोकेशन से एर्नाकुलम स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पिछले चार दिनों से उनका इलाज चल रहा। एक्टर के करीबी सूत्रों के मुताबिक वो निमोनिया से संक्रमित हैं, हालांकि इलाज के बाद अब संक्रमण काबू में आ रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश गोपी को त्रिशूर या तिरुवनंतपुम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन अब उनके अस्वस्थ्य के बाद इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
क्या है केरल का समीकरण?
आपको बता दें कि केरल विधानसभा में 140 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 71 सीटों की जरूरत होती है। 2016 के चुनाव में LDF के खाते में 91 सीट आई थी, जबकि UDF ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं बीजेपी का प्रदर्शन सबसे खराब था, जहां उसके खाते में सिर्फ एक ही सीट आई। वहीं इस बार चुनाव आयोग ने एक ही चरण में चुनाव करवाने का फैसला लिया है, जिसके तहत 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके बाद 2 मई को नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications