मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे कल

नई दिल्‍ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्‍यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मतगणना होगी। तीनों राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में मतदान हुआ था। एक्जिट पोल की माने तो इन तीनों राज्यों में इस बार भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। दो एक्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में भाजपा सत्तासीन होगी जहां पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों राज्यों में मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होगी। अगर इन राज्यों में BJP को बढ़त मिलती है तो ये नरेंद्र मोदी सरकार के लिए राहत की बात होगी।

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे कल

त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। इन तीन राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन किसी ने किसी कारण से तीनों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। मेघालय में कांग्रेस पार्टी की पिछले 10 साल से सरकार है। वहीं नागालैंड में नागा पिपुल्स फ्रंट (एनएफपी) भी 2003 से सत्ता में है। नागालैंड में 2008 में 3 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

मेघालय में कांग्रेस ने 59 उम्मीदवार उतारे थे वहीं बीजेपी ने 47 लोगों को मैदान में उतारा मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा 2 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नागालैंड में बीजेपी ने NDPP के साथ हाथ मिलाया है। NDPP पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बनाई थी। नागालैंड में NDPP 40 सीट पर चुनाव लड़ रही है। यहां बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+