कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में पीएम मोदी को लेकर कही ये बात, अब मांगी माफी
कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में पीएम मोदी को लेकर कही ये बात, अब मांगी माफी
बेंगलुरु। कर्नाटक के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेलूर गोपालकृष्ण ने एक पार्टी समारोह में कहा था कि पीएम गांधी की हत्या करने वाले की प्रशंसा करते हैं, अगर आपमें हिम्मत है तो उन पर निशाना साधिए और किसी और को नहीं मोदी को मार दीजिए...। उनके इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक बीजेपी ने उनका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। बीजेपी ने मांग की है कि, गृह मंत्रालय की जांच करे और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करे। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मांग की है कि वह बेलुर के खिलाफ कार्रवाई करें।

अपने इस बयान पर अब बेलूर गोपालकृष्ण ने सफाई दी है। बेलूर गोपालकृष्ण ने कहा कि, मेरे मन में प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान है, मैंने कभी नहीं कहा कि पीएम की हत्या की जाए। गांधीजी का अनादर होने पर मैं कैसे चुप हो सकता हूं? मैंने कहा कि क्या आप पीएम के लिए यही कहेंगे? अगर मेरे बयानों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं जरूर माफी मांगूंगा। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद गोपाल कृष्णा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे।
दरअसल गोपालकृष्ण ने एक सभा में कहा था कि, 'वह उनकी प्रशंसा करते हैं जिन्होंने गांधी जी की हत्या की, वह गोडसे की बड़ाई करते हैं. ऐसे लोगों को देश में नहीं होना चाहिए. अगर वह हमारे लोकतंत्र पर हमला करने का प्रयास करें तो, अगर आपमें हिम्मत है तो उन पर निशाना साधिये और किसी और को नहीं मोदी को मार दीजिए...'
बीजेपी कर्नाटक इकाई की ओर से ट्वीट किये वीडियो में कांग्रेस नेता बेलुर गोपालकृष्ण बोलते दिख रहे हैं। बीजेपी ने ट्वीट में दावा किया है कि कांग्रेस नेता ने पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम में यह बाते कहीं हैं। बीजेपी ने मांग की है कि गृह मंत्रालय की जांच करे और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करें। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मांग की है कि वह बेलुर के खिलाफ कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications