'हम सबको मार डालेंगे', मिजोरम के सांसद की जान से मारने की धमकी के बाद असम पुलिस एक्शन में
'हम सबको मार डालेंगे', मिजोरम के सांसद की जान से मारने की धमकी के बाद असम पुलिस एक्शन में
गुवाहटी, 29 जुलाई: असम और मिजोरम के बीच हुई हुई हिंसा में असम पुलिस के 6 लोग और एक नागरिक की मौत का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इससे जुड़े के मामले में मिजोरम के राज्यसभा सांसद के वनलालवेना से पूछताछ के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई है। सांसद के वनलालवेना ने सोमवार को मिजोरम पुलिस पर सीमा के पास उन्हें रोकने और जानबूझकर अकारण हमला करने का आरोप लगाया था। असम पुलिस ने मिजोरम के सांसद के वनलालवेना पर साजिश करने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद वनलालवेना ने असम पुलिस को सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी दी थी।
Recommended Video

''अगर वे फिर से आएंगे तो हम उन सबको मार डालेंगे''
मिजोरम के सांसद के वनलालवेना ने संसद भवन के बाहर खड़े होकर संवाददाताओं से कहा था, "200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हमारे क्षेत्र में प्रवेश किया और उन्होंने हमारे पुलिसकर्मियों को हमारी अपनी चौकियों से पीछे धकेल दिया और फिर फायरिंग के आदेश दिए, हमने पहले गोलियां नहीं चलाई थीं। वे भाग्यशाली हैं कि हमने उन्हें नहीं मारा। अगर वे फिर से आएंगे तो हम उन सबको मार डालेंगे।''
CID की टीम के साथ असम पुलिस दिल्ली के लिए हुई रवाना
इस बयान के बाद बुधवार (28 जुलाई) की शाम असम पुलिस वरिष्ठ अधिकारी जीपी सिंह ने ट्वीट किया, "राज्यसभा सांसद के वनलालवेना ने मीडिया को जो इंटरव्यू दिए हैं, ये उनके घटना के पीछे की साजिश से संबंधित कार्रवाई की योजना बना रही है। इस साजिश में उनकी सक्रिय भूमिका का संकेत है। इसलिए कानूनी कार्रवाई करने के लिए सीआईडी के अधिकारियों समेत असम पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो रही है।
जीपी सिंह ने कहा कि इस हिंसा में शामिल लोगों की एक फोटो गैलरी बनाई गई है, जिसमें मिजोरम पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा वाले दिन गोलियां चलाई थीं।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications