असम: संदिग्ध उग्रवादियों ने 7 ट्रकों में लगाई आग, पांच ड्राइवरों की झुलसकर मौत
गुवाहाटी, 27 अगस्त। असम-मेघालय के बीच जारी सीमा तनाव के बीच गुरुवार रात कुछ उग्रवादियों ने 7 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। असम के सुदूर दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के करीब हुई इस घटना में पांच लोगों की मौत की भी सूचना है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उग्रवादियों की तलाश जारी है। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वाहनों को धूं-धूं कर जले देखा जा सकता है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असम पुलिस ने दीमा हसाओ में उमरंगसो -लंका रोड पर दिसमाओ गांव के पास उग्रवादियों द्वारा आग के हवाले किए गए ट्रकों के पास पांच शव भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि पहले उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की और फिर सात ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। मारे गई सभी लोग ट्रक ड्राइवर बताए जा रहे हैं, उनकी मौत आग में झुलसकर हुई है। पुलिस ने इस हमले के पीछे संदिग्ध DNLA उग्रवादी समूह का हाथ होने की आशंका जताई है। घटना के बाद असम राइफल्स की मदद से क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें: असम एक संवेदनशील राज्य, किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट से बचें- पोस्ट को लेकर 14 लोगों की गिरफ्तारियों पर सीएम
असम-मेघालय के बीच जारी है सीमा विवाद
वहीं, दूसरी ओर असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दोनों राज्यों के नागरिक भारी संख्या में सीमा पर जमा हो गए। तनाव के बीच भीड़ को काबू करने की कोशिश में इस दौरान मेघालय का पुलिस उपाधीक्षक रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया। दरअसल, बीते मंगलवार लोगों को बीच ऐसी खबर फैली थी कि असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उमलाफेर इलाके में मेघालय के दो लोगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया, इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए और 300 की संख्या में री-भोई जिले में जमा हो गए।












Click it and Unblock the Notifications