असम चुनाव: EC की गाड़ी पर हमले के बाद BJP उम्मीदवार की गाड़ी में रखी गई EVM,मामले में FIR दर्ज: सूत्र
असम चुनाव: EC की गाड़ी पर हमले के बाद BJP उम्मीदवार की गाड़ी में रखी गई EVM,मामले में FIR दर्ज: सूत्र
असम विधानसभा चुनाव 2021: असम में गुरुवार (02 अप्रैल) को 39 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव हुए हैं। असम के पथरकंडी विधानसभा से ईवीएम में गड़बड़ी और चुनाव आयोग (ईसी) की गाड़ी पर हमले की खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है पिछली रात (2 अप्रैल) चुनाव होने के बाद असम में पथरकंडी विधानसभा में एक कार में ईवीएम मशीन मिली है। स्थानीय लोगों का दावा है कि ये कार चुनाव आयोग की नहीं थी। एएनआई सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग की गाड़ी में खराबी आ गई थी, जिसके बाद ईसी के अधिकारियों ने वहां से गुजरने वाली एक कार में ईवीएम मशीन को रख दिया। जिसके बाद पता चला कि जिस कार में ईवीएम रखी गई थी, वो गाड़ी बीजेपी उम्मीदवार की निकली।

एएनआई सूत्रों के मुताबिक ईवीएम ले जाने वाली कार पर हमला हुआ था। मामले में कार पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। भीड़ के हमले के दौरान ईवीएम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ईवीएम प्रशासन के पास सुरक्षित है।
प्रियंका गांधी ने कहा- चुनाव आयोग करे कड़ी कार्रवाई
प्रियंका गांधी ने उक्त गाड़ी की वीडियो को ट्वीट कर कहा है, ईवीएम का चुनाव आयोग के अलावा दूसरी गाड़ियों में जाने की खबर और वीडियो काफी वक्त से आ रही है। जिसमें कुछ चीजें हमेशा कॉमन होती है, जैसे, ईवीएम को ले जाने वाले वाहन आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों के होते हैं, अगर इसका वीडियो सामने आ जाता है तो उसे हादसा या घटना बताकर खारिज कर दिया जाता है, वहीं बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है, जो ईवीएम वाले वीडियो को सामने लाते हैं।''
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ''फैक्ट ये है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने की जरूरत है और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम की जरूरतों के उपयोग पर समीक्षा की जानी चाहिए।''
असम में गुरुवार चुनाव के दूसरे चरण में को 39 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 73.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications