ड्रग्स की तस्करी में असम रायफल्स के 3 जवान गिरफ्तार, 1 करोड़ का नशीला पाउडर जब्त

गुवाहाटी, 22 अक्टूबर: ड्रग्स की तस्करी के आरोप में असम रायफल्स के तीन जवानों और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक करोड़ रुपए की कीमत के नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। असम पुलिस ने ऊपरी असम में डिब्रूगढ़ के पास जोकाई से ये गिरफ्तारियां की हैं। सेना की खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किए गए ये तीनों जवान नागालैंड के कोहिमा में तैनात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है और ज्यादा जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।

assam

डिब्रूगढ़ के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने बताया है कि पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे के कारोबार के लिए जोरहाट से एक कार में तिनसुकिया जाने वाले हैं, जो ड्रग्स की तस्करी से जुड़े हैं। ऐसे में एक पुलिस टीम इनको पकड़ने के लिए बनाई गई। पुलिस टीम ने वाहन को रोका तो उसमें चार लोग थे। पूछताछ में पता चला कि वे ड्रग्स के धंधे के लिए यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने डेरगांव (गोलाघाट जिले में) में एक अन्य वाहन में ड्रग्स देकर आए हैं। एक टीम भेजी गई, जिसने आज सुबह इस वाहन को पकड़ते हुए ड्रग्स को जब्त कर लिया। पुलिस ने 269 ​​ग्राम ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ रुपए है।

नागालैंड से खरीदी गई थी ड्रग्स

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी)/27ए/29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नागालैंड के एक व्यावसायिक केंद्र दीमापुर में एक महिला से ड्रग्स की खरीद की थी। अब इसे तिनसुकिया में एक ड्रग डीलर तक पहुंचाया जाना था। असम पुलिस ने इनके इस प्रयास को नाकाम करते हुए रास्ते से ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video

    India China LAC: सीमा पर Indian Army ने तैनात किए Pinaka और Smerch Rocket ! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+