असम चुनाव के दूसरे चरण में 42 क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट
नयी दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। इस चरण में 523 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। चुनाव के लिए उम्मीदवार मतदाताओं के घरों के चक्कर काट रहे हैं। कोई लुभावने वादे कर रहा है तो कोई गिफ्ट बांट रहा है। ऐसे में मतदान से पहले आपको अपने उम्मीदवारों के बारे में जानना जरुरी है। असम में पहली बार भाजपा की सरकार के आसार, सर्वे में मिली पूर्ण बहुमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि असम चुनाव के दूसरे चरण में 42 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें से 32 उम्मीदवारों पर हत्या, अपहरण और महिला हिंसा जैसे गंभीर अपराधों के आरोप दर्ज हैं। आपको बता दें कि एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स द्वारा तैयार किए गए विश्लेषणों द्वारा ये खुलासा कियाया है।
उम्मीदवारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड्स
- कुल 42 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले
- 32 के खिलाफ गंभीर आरोप
- आपरधिक छवि वाले सबसे ज्यादा कैडिडेट्स ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी के।
- कैडिडेट्स ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रेंट के 47 में से 10 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले।
- बीजेपी के कुल 35 उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले।
- कांग्रेस के कुल 57 उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस।
गंभीर आरोपों में कौन-कौन?
- 2 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के आरोप
- AIUDF के अनंता कुमार मालो और INC के अब्दुल कलाम राशिद आलम के खिलाफ हत्या से जुड़े आरोप।
- 2 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की कोशिश का आरोप।
- 2 उम्मीदवारों के खिलाफ महिला हिंसा के आरोप।
- 2 उम्मीदवारों के खिलाफ अपहरण के आरोप












Click it and Unblock the Notifications