भारी बाढ़ की चपेट में असम, 15 लाख लोगों की जिंदगी प्रभावित
गुवाहाटी। इन दिनों असम भारी बाढ़ की चपेट में हैं, जिसकी वजह से राज्य के 15 लाख लोगों की जिंदगी प्रभावित हो चुकी है। आपको जानकर हैरत होगी कि अभी तक बाढ़ के कारण असम के 2,653 गांव जलमग्न हो चुके हैं और करीब 1,27,786 लोगों के सिर से आशियाना उठ चुका है।
असम के जो क्षेत्र सबसे ज्यादा बाढ़ के कारण प्रभावित हैं उनके नाम हैं लखीमपुर, गोलाघाट, बोंगाईगांव, जोराहट, धेमाजी, शिवसागर, बारपेटा, कोकराझार, नगांव, डिब्रूगढ़, चिरांग, गोलापाड़ा, तिनसुकिया, डुबरी, मारीगांव, सोनितपुर, बिश्वनाथ, डारंग और नलबाड़ी।
सीएम सर्वानंद ने मांगी रिपोर्ट
असम सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगी हुई है। सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए और अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
भयावह बाढ़ की चपेट में असम












Click it and Unblock the Notifications