एनआरसी पर घमासान के बीच संसद पहुंचीं ममता बनर्जी, कई नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली। असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) ड्राफ्ट को लेकर खींचतान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को संसद भवन पहुंची। बनर्जी ने यहां कांग्रेस, सपा और कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की तो भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के नेताओं से भी मिलीं। ममता बनर्जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की।

पड़ोसी नाखुश हो तो हमें आवाज उठानी चाहिए: ममता

पड़ोसी नाखुश हो तो हमें आवाज उठानी चाहिए: ममता

ममता बनर्जी ने एनआरसी ड्राफ्ट पर अपने पक्ष को लेकर कहा कि हम इसको लेकर चुप नहीं रह सकते। बनर्जी ने कहा कि असम और बंगाल का बॉर्डर मिलता है। आखिर अगर पड़ोस में कोई परेशानी है तो क्या ये हमारा हक नहीं कि हम आवाज उठाएं। हमारा पड़ोसी खुश नहीं है और इसलिए हम आवाज उठा रहे हैं।

संसद पहुंच कई नेताओं से की मुलाकात

संसद पहुंच कई नेताओं से की मुलाकात

बुधवार को संसद पहुंचीं ममता बनर्जी ने कहा कि वो कई नेताओं से मिली हैं। ममता ने यहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद अहमद पटेल से उन्होंने मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा के साथ भी उनकी बैठक हुई। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन से मिलकर भी ममता बनर्जी ने बातचीत की। शिवसेना सांसद संजय राउत से भी उनकी मुलाकात हुई। बाद में ममता बनर्जी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलने पहुंचीं।

शत्रुघ्न सिन्हा से असम टीम भेजने को कहा

शत्रुघ्न सिन्हा से असम टीम भेजने को कहा

ममता बनर्जी ने संसद में लालकृष्ण आडवाणी से बातचीत की। वहीं भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी उन्होंने एनआरसी मुद्दे पर अपने पक्ष से अवगत कराया है। ममता बनर्जी ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा और यशवन्त सिन्हा से उन्होंने आग्रह किया है कि एक टीम वो असम भेजें और एनआरसी ड्राफ्ट की हकीकत को जानें।

आडवाणी से लिया आशीर्वाद

आडवाणी से लिया आशीर्वाद

ममता बनर्जी ने लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। संसद भवन में लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उनको लंबे समय से जानती हूं। मैं उनसे मिली और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

राजनाथ सिंह से भी मिली थीं ममता

राजनाथ सिंह से भी मिली थीं ममता

इससे पहले मंगलवार को ममता बनर्जी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। असम एनआरसी मुद्दे पर राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने बताया कि मैंने उनसे (राजनाथ सिंह से) NRC बिल को संशोधित करने या नया बिल लाने के लिए कहा है। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि वे लोगों को परेशान नहीं करेंगे। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+