मोदी सरकार गई तो पाकिस्तान कर सकता है संसद पर हमला, भारत जवाब देने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा: भाजपा के मंत्री
गुवाहाटी। असम की भाजपा सरकार में मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा ने कहा है कि केंद्र में भाजपा की सरकार ना लौटी तो देश पर हमला हो सकता है। शर्मा ने रविवार को कहा, मौजूदा सरकार के ना लौटने पर पाकिस्तान आर्मी या आतंकवादी देश की संसद और असम विधानसभा पर हमला कर सकते हैं और तब मोदी की गैरमौजूदगी में भारत में इसका जवाब देने की हिम्मत भी नहीं होगी।

असम और केंद्र में भाजपा की सरकार की वापसी जरूरी
नागांव जिले के कामपुर में एक रैली में हेमंत बिश्व शर्मा ने कहा, अगर हम भाजपा की सरकारों को को केंद्र और असम में फिर से नहीं लाते हैं तो क्या होगा। तब बहुत मुमकिन है कि पाकिस्तान की सेना या आतंकी आएं और संसद पर हमला कर दें या असम की विधानसभा पर धावा बोल दें। नरेंद्र मोदी के ना होने पर क्या कोई और पीएम इसका जवाब देने की हिम्मत जुटा पाएगा।

देश को मोदी की जरूरत है
असम सरकार में कई अहम मंत्रालय देख रहे हेमंत ने कहा कि ये नया भारत है जो जवाब देना जानता है। आज हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, ऐसे में देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। शर्मा ने कहा, आज ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिख रहे हैं ये लोग सरकार बदलने पर खुलकर सामने आ जाएंगे और संस्कृति को खत्म कर देंगे।

शर्मा के बयानों पर होता रहा है विवाद
हेमंत बिश्व शर्मा के बयान को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है और वो विपक्ष की आलोचना का भी शिकार होते रहे हैं। हाल ही में शर्मा ने नागरिकता बिल को लेकर कहा था कि ये बिल पास नहीं हुआ तो असम पाकिस्तान के पास चला जाएगा। उन्होंने कहा था कि ये जिन्ना और भारत की विरासत के बीच लड़ाई है। नागरिकता बिल पास नहीं होने की स्थिति में हम खुद को जिन्ना के दर्शन के लिए आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
-
IPL के चक्कर में गंवाया करियर! PSL बीच में छोड़ने पर KKR के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, क्या है मामला? -
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे












Click it and Unblock the Notifications