पुलिस हिरासत में आरोपी हथियार छीनकर भागे तो 'एनकाउंटर का पैटर्न 'सही है: हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी, 06 जुलाई। असम में हिमंत बिस्व सरमा की सरकार आने के बाद प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा कि अगर अपराधी भागने का प्रयास करते हैं, पुलिस से हथियार छीनने का प्रयास करते हैं तो उनका एनकाउंटर करने के पैटर्न को अपनाना चाहिए। जिस तरह से असम में लगातार एनकाउंटर की संख्या बढ़ी है उसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। पुलिस ने पिछले कुछ समय में तकरीबन एक दर्जन अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है।

Recommended Video

    Himanta Biswa Sarma बोले- अपराधी अगर हथियारी छीनकर भागे तो Encounter का पैटर्न सही | वनइंडिया हिंदी
    himanta

    हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगर कोई बलात्कार का अपराधी पुलिस का हथियार छीनकर भागने का प्रयास करता है तो कानून इस बात की इजाजत देता है कि ऐसे लोगों को पैर पर गोली मार देनी चाहिए। सरमा ने यह बयान असम के थाना प्रभारियों के साथ बैठक के दौरान कही। सरमा ने कहा कि जब मुझसे कोई पूछता है कि क्या असम में एनकाउंटर का पैटर्न बन रहा है तो मैं कहता हूं कि अगर अपराधी पुलिस हिरासत में हथियार छीनकर भागने का प्रयास करता है तो यह पैटर्न बनना ही चाहिए। अगर अपराधी ऐसा नहीं करता है तो सामान्य प्रक्रिया में उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जाएगा, कोर्ट के माध्यम से दंड दिलाया जाएगा, लेकिन यदि वह भागने का प्रयास करता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप है कि पिछले तकरीबन दो महीनों में लगभग 12 रेप, पशु तस्करी के आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मार दी है।

    बता दें कि इससे पहले हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिम नेताओं से मुलाकात करके बढ़ती आबादी पर चर्चा की। सरकार प्रदेश में जनसंख्या को नियंत्रित करना चाहती है और नई नीति के तहत दो बच्चों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराना चाहती है। इसी नीति को लागू करने से पहले मुख्यमंत्री ने इन नेताओं से मुलाकात की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+