असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध की तैयारी, CM हिमंता बिस्वा बोले- जनता को इससे कोई आपत्ति नहीं है...
Assam polygamy News: असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने की तैयारियां चल रही हैं। असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा है कि 45 दिन में अंतिम मसौदा तैयार किया जाएगा।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "यह जांचने के लिए एक कानूनी समिति का गठन किया गया था कि क्या राज्य सरकार द्वारा बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है या नहीं। बाद में, हमने जनता से उनकी राय मांगी कि क्या उन्हें कोई आपत्ति है। हमें प्राप्त हुई जनता से कुल 149 सुझाव आए, इनमें से 146 सुझाव बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे और 3 सुझाव इसके खिलाफ थे।''

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले, ''अब हम प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे, जो कि विधेयक के अंतिम प्रारूप को पूरा करना है। अगले 45 दिनों में, जिसमें 'लव जिहाद' का मुद्दा भी शामिल होगा। मुझे उम्मीद है कि दिसंबर में हम इस बिल को राज्य विधानसभा में पेश करने में सक्षम होंगे...।''
बता दें कि राज्य सरकार ने पहले कानून बनाने के लिए विधानसभा की विधायी क्षमता का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी, जिसमें कहा गया कि राज्य विधानमंडल बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने में सक्षम है।
असम सरकार बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिसंबर में राज्य विधानसभा में एक विधेयक पेश कर सकती है। बहुविवाह एक से अधिक व्यक्तियों (एकाधिक पति/पत्नी) से विवाह करने की प्रथा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को असम के तिनसुकिया में एक सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया और कहा कि राज्य सरकार अगले 45 दिनों में राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को अंतिम रूप देगी।
इस बीच सीएम शर्मा ने आगे कहा कि, हम राज्य में लव जिहाद को रोकने के लिए विधेयक में कुछ बिंदु जोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications