खुशखबरी: इस राज्य की जनता को बड़ी सौगात, पेट्रोल-डीलज 5 रुपये सस्ता, शराब के भी दाम हुए कम

Assam Hindi News: असम में इस साल विधानसभा के चुनाव हैं, जिस वजह से वहां पर सर्बानंद सरकार लोगों को नई-नई सौगातें देने में जुटी है। एक ओर जहां पूरा देश महंगाई से जूझ रहा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा, तो वहीं दूसरी ओर असम सरकार ने जनता को एक बड़ी राहत दी है। जिसके तहत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपये की कटौती का ऐलान किया गया है। इसके अलावा शराब के शौकीनों के लिए भी राहत भरी खबर है, जहां शराब पर भी टैक्स 25 फीसदी कम किया गया है।

वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री ने किया ऐलान

विधानसभा में वित्त मंत्री हिमन्त बिस्व ने कहा कि कोरोना काल के दौरान असम सरकार ने पेट्रोल, डीजल और शराब पर अतिरिक्त सेस लगाया था। अब रोगियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में मैंने कैबिनेट के सामने अतिरिक्त सेस को हटाने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर सभी ने हामी भर दी है। इसके लिए वो सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। अतिरिक्त सेस हटने के बाद राज्य में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा। साथ ही शराब के भी दाम कम होंगे।

चुनावी मौसम में जमकर ऐलान

चुनावी मौसम में जमकर ऐलान

अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल में असम में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं, इस लिए राज्य सरकार जनता को ज्यादा से ज्यादा सौगात देने के मूड में नजर आ रही है। अतिरिक्त टैक्स हटाने के बाद राज्य सरकार को अगले छह महीनों तक करीब 80 करोड़ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर बीजेपी हाईकमान की भी नजर असम पर है। अमित शाह और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बजट में असम को कई बड़ी सौगातें दी थीं।

चार दिनों से बढ़ रहीं कीमतें

चार दिनों से बढ़ रहीं कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में शुक्रवार (12 फरवरी) को पेट्रोल के दाम में 26-29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 34-38 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर पिछले 12 दिनों की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में 4.13 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जबकि डीजल के मामले में ये आंकड़ा 4.26 रुपये है। इसके अलावा, खुदरा कीमतों में करीब 11 महीनों से कटौती नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+