गुवाहाटी-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे चायगांव स्टेशन के पास पटरी से उतरे
गुवाहाटी, 25 अगस्त। गुवाहाटी-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे बुधवार को असम के चायगांव स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ये घटना बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चायगांव स्टेशन के पास हुई। खबर लिखे जाने तक किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार साइट पर मरम्मत का काम जारी है।

वहीं उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के पीआरओ ने बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चायगांव स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रूट को मरम्मत कर फिर से शुरू करने पर काम चल रहा है।
समुद्र में पहली बार नजर आई पिंक डॉल्फिन, देखें ये 'अद्भुत' वीडियो
बीते दो दिनों में ये दूसरा ट्रेन हादसा है। इससे पहले मंगलवार को बिहार के नालंदा में भी ट्रेन हादस हुआ था जिसमें कोयले से भरी मालगाड़ी की 14 बोगी पटरी से उतर गई थी। इस हादसे के कारण दिल्ली-पटना रूट पूरी पूरी तरह बंद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications