असम बाढ़: अब तक 54 लोगों की मौत, 28 जिलों के 18 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
असम बाढ़: अब तक 54 लोगों की मौत, 28 जिलों के 18 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
गुवाहाटी 18 जून: असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने जानकारी दी है कि असम में बाढ़ के कारण नौ और लोगों की मौत हो गई है, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई। असम के होजई, नलबाड़ी, बजली, धुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों से मौतों की सूचना मिली है। राज्य में इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है।
Recommended Video

असम बाढ़ में 28 जिलों में 18.94 लाख लोग बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हैं। राज्य के आंकड़ों के अनुसार, 96 राजस्व मंडलों के अंतर्गत आने वाले 2,930 गांव वर्तमान में पानी के भीतर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के पानी ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 43338.39 हेक्टेयर फसल भूमि को जलमग्न कर दिया है। राज्य के कई स्थानों पर बेकी, मानस, पगलाड़िया, पुथिमारी, जिया भराली, कोपिली में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
वर्तमान में 1,08,104 बाढ़ प्रभावित लोग जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 373 राहत शिविरों में रह हे हैं। जिनमें से अकेले बजली जिले में 3.55 लाख लोग, दरांग जिले में 2.90 लाख, गोलपाड़ा में 1.84 लाख, बारपेटा में 1.69 लाख, नलबाड़ी में 1.23 लाख, कामरूप में 1.19 लाख और होजई जिले में 1.05 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक असम के कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति और भी अधिक बिगड़ गई है। बाढ़ का पानी नए इलाकों में प्रवेश कर गया है, जिससे क्षेत्र के 70,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए। लगातार बारिश से बोरोलिया नदी और जिले की अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बोरोलिया नदी के बाढ़ के पानी ने गुरुवार को चौमुखा में एक तटबंध का एक हिस्सा बहा दिया और हाजो क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी को राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम राहत कोष में 5 लाख रुपये के योगदान के लिए धन्यवाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications