Assam पोल ऑफ द पोल्स : बीजेपी की दोबारा सत्ता में वापसी, देखें सभी एग्जिट पोल के नतीजे
दिसपुर, अप्रैल 29: कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को पांच राज्यों की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई। वैसे तो सभी जगहों के नतीजे 2 मई को एक साथ आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल ने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी है। पूर्वोत्तर के राज्य असम की बता करें तो वहां पर सीएए-एनआरसी के विरोध के बीच बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है, हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में कुछ सीटों का नुकसान जरूर हुआ है। वहीं कांग्रेस ने बदरुद्दीन अजमल के साथ गठबंधन किया, लेकिन बहुमत से वो दूर नजर आ रही है।

India Today-Axis
बीजेपी+ : 75-85
कांग्रेस+: 40-50
यूआरएफ: 0
अन्य: 1
टीवी9-POLSTRAT
बीजेपी+ : 59-69
कांग्रेस+: 55-65
यूआरएफ: 0
अन्य: 1-3
न्यूज 24-चाणक्य
बीजेपी+ : 61-79
कांग्रेस+: 47-65
यूआरएफ: 0
अन्य: 0

सी वोटर- एबीपी
बीजेपी+ : 58-71
कांग्रेस+: 53-66
यूआरएफ: 0
अन्य: 0-5
रिपब्लिक- CNX
बीजेपी+ : 74-84
कांग्रेस+: 40-50
यूआरएफ: 0
अन्य: 1-3
सभी एक्जिट पोल के ओवरऑल नतीजे
बीजेपी+ : 65-78
कांग्रेस+: 47-59
यूआरएफ: 0
अन्य: 1-3
2016 में क्या थे नतीजे?
आपको बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिसमें से 64 बहुमत का आंकड़ा है। 2016 के चुनाव में एनडीए ने राज्य में कुल 87 सीटें जीती थीं। जिसमें बीजेपी के खाते में 60, एजीपी के पास 14 और बीपीएफ की 12 सीटें थीं। वहीं तरूण गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस ने 26 सीटें जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications