Assam Exit Poll 2016: असम में आयेंगे चौंकाने वाले नतीजे
नई दिल्ली। 19 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। असम विधानसभा चुनावों को लेकर काफी कयास लगाये जा रहे हैं लेकिन एवीसी सर्वे के मुताबिक काफी चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं।
एवीसी के डायरेक्टर अजीत के झा और सीईओ तपन कुमार नीरज के आंकलन के अनुसार असम विधानसभा चुनाव के परिणाम काफी हद इस प्रकार रहने के आसार प्रबल हैं। इस सर्वे के हिसाब से पार्टियों को निम्नलिखित रूप से सीटें मिल सकती हैं।
बीजेपी : 41 (+ - 5).
कांग्रेस : 40 (+ - 4).
एआईयूडीएफ : 12 (+ - 4).
एजीपी : 10 (+ - 2).
बीपीएफ : 9 (+ - 2).
गणशक्ति : 2 (+ - 1).
निर्दलीय : 4 (-2)
असम चुनाव को लेकर कई तर्क दिये जा रहे है लेकिन एवीसी के डायरेक्टर अजीत के झा का पूरे विश्वास के साथ कहना है कि एवीसी सर्वे जो एक्जिट पोल दे रही है नतीजे के दिन लगभग सटीक और इसी आंकड़े के आसपास रहने का अनुमान है और इस हिसाब से असम में सीधे तौर पर बीजेपी और कांग्रेस की टक्कर है और उम्मीद जताई जा रही है कि बाजी बीजेपी के ही हाथ लग सकती है।













Click it and Unblock the Notifications