Love Story: 17 साल की कॉलेज गर्ल पर दिल हार बैठे थे हिमंता, कहा था-'एक दिन बनूंगा सीएम'

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम विधानसभा चुनाव 2026 में एक बार फिर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है और वो लगातार तीसरी बार यहां पर सरकार बनाने जा रही है लेकिन इस बार की जीत में एक खास बात जुड़ी है और वो ये ही कि भाजपा की जीत का सेहरा पूरी तरह से मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कि सिर बंधा है, इस बार का पूरा चुनाव उनके ही चेहरे पर लड़ा गया था और इस जीत की आंधी में कांग्रेस का 'पंजा' बुरी तरह से उखड़ गया। आपको बता दें कि असम में एनडीए ने कुल 101 सीटें जीतीं, जिसमें बीजेपी को अकेले 82 सीटें मिलीं हैं।

इस जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां का पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'हिमंता बहुत जिद्दी हैं, जो ठान लेते हैं वो कर के छोड़ते हैं', दरअसल ये बयान रिनिकी भुइयां ने तब दिया था जब हिमंता पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने थे और इस दौरान उन्होंने अपनी खूबसूरत लवस्टोरी के भी बारे में बताया था।

Love Story

PTI से बात करते हुए रिनीकी ने कहा था कि 'वो हिमंता से तब मिली थीं, जब वो मात्र 17 साल की थीं, उनका एडमिशन कॉटन कॉलेज में हुआ था,जहां हिमंता उनके सीनियर थे , उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी। उन्होंने आगे कहा था कि 'कॉलेज में पहले दिन ही हिमंता ने उन्हें प्वाइंट आउट कर लिया था, दोनों में दोस्ती हुई, जो जल्द प्यार में बदल गई।'

10 साल तक डेट करने के बाद हिमंता-रिनीकी ने की शादी

रिनीकी ने बताया था कि 'हम दस साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे लेकिन घरवालों को पता नहीं चला लेकिन जब मुझ पर घरवालों की ओर से शादी का प्रेशर बनाया जाने लगा था तो मैंने एक दिन हिमंता से कहा कि अब हमें घरवालों को अपने बारे में बताना पड़ेगा, इसलिए मैंने हिमंता से पूछा कि मैं घरवालों से तुम्हारे बारे में कहूं? तो उस पर उन्होंने कहा था कि 'जाओ बोल दो कि एक दिन मैं असम का सीएम बनूंगा अभी दामाद बना लो।' तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ये बात सही साबित हो जाएगी।'

Love Story

'हिमंता बहुत ज्यादा जिद्दी हैं, जो ठान लेते हैं वो करके ही छोड़ते हैं'

रिनीकी ने कहा था कि 'हिमंता बहुत ज्यादा जिद्दी हैं, जो ठान लेते हैं वो करके ही छोड़ते हैं। उनका काम के प्रति जूनून, देश सेवा, दूसरों के लिए खुद को झोंक देना मुझे आज भी काफी प्रभावित करता है।' आपको बता दें कि राजनीति की दुनिया के इस पॉवर कपल को दो बच्चे (एक बेटा, नंदिल बिस्वा सरमा, और एक बेटी, सुकन्या सरमा) है।

Love Story

'प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट' की प्रबंध निदेशक हैं रिनिकी भुइयां

मालूम हो कि बेहिसाब सुंदरता की मल्लिका रिनिकी भुइयां शर्मा एक सफल बिजनेसवुमन हैं, वो असम के सबसे बड़े मीडिया हाउस, 'प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट' की प्रबंध निदेशक हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1973 को गुवाहाटी में हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं, उनके पिता, जाधव चंद्र भुइयां, एक जाने-माने उद्योगपति हैं। रिंकी की शुरुआती शिक्षा गुवाहाटी में हुई है, उन्होंने द कॉटन कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की।

Love Story

रिनिकी भुइयां कहलाती हैं Beauty With Brain

वह Pride East Entertainments की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो कई असमिया चैनलों की मूल कंपनी है। इसमें दो न्यूज़ चैनल (News Live और Northeast East Live, तीन एंटरटेनमेंट चैनल (Ramdhenu, Rang और Indradhanu) और एक असमिया अख़बार शामिल हैं। वो JCB Industries की भी मालकिन हैं, जो Aadya ब्रांड के सैनिटरी उत्पादों का निर्माण करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+