असम चुनाव: बोकाखाट में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार

दिसपुर: असम में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज रविवार को पीएम मोदी ने बोकाखाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। असम में 27 मार्च से तीन चरण में चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 2 मई को आएंगे। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि असम में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए की सरकार ने असम में नए आयाम स्थापित किए हैं।

Recommended Video

      Bengal Election: Bankura में गरजे PM Modi, कहा- अब कटमनी का खेल नहीं चलेगा | वनइंडिया हिंदी
      modi rally in assam

      अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि अब ये तय हो गया है असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। असम में दूसरी बार NDA की सरकार आएगी। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार होगी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान महिलाओं के खाते में पैसा पहुंंचाने का काम किया गया। रिफाइनरी के प्रोडक्शन को भी बढ़ाया गया। एनडीए सरकार ने असम में शांति स्थापित की है। पाइपलाइन के जरिए घरों तक गैस पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

      कांग्रेस राज में असम के सामने सवाल था कि असम को लूटने से कैसे बचाएं? NDA के सेवाकाल में आज असम पूरे सामर्थ्य के साथ नई बुलंदियों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? एनडीए के कार्यकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बनाए जा रहे हैं। पुराने पुलों को काम पूरा किया जा रहा है।

      पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि 5 साल में असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई है। सरकार ने शिकारियों को जेल में डाला है। हम जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ असम के लोगों के लिए सुविधाओं के लिए काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा जब केंद्र और असम में कांग्रेस सत्ता में थी, तब डबल लापरवाही और डबल भ्रष्टाचार था। आपको याद रखना होगा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार। उनके पास कोई अच्छा काम करने का कोई विजन या इरादा नहीं है।

      असम में पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल से ज्यादा असम पर राज करने वाले लोग आजकल असम को पांच गारंटी दे रहे हैं। असम के लोग इनकी रग-रग से वाकिफ हैं। इन लोगों को झूठे वायदे करने की, झूठे घोषणापत्र बनाने की आदत पड़ गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+