Assam Election 2021: असम को पीएम मोदी की कई सौगात, 'असोम माला' प्रोग्राम लॉन्च

Assam Elections 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के एक दिन के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने यहां कई योजनाओं की सौगात दी। असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में 'असोम माला' प्रोग्राम को लॉन्च किया । इस दौरान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहें। असोम माला प्रोजेक्ट के तहत राज्य की सड़कों को बेहतर किया जाएगा। पीएम मोदी इससे पहले असम और बंगाल में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आए थे।

Recommended Video

    Assam Election: PM Modi बोले- विदेशों में हो रही हमारी चाय को बदनाम करने की साजिश | वनइंडिया हिंदी
    modi

    टूलकिट खुलासे पर असम से PM मोदी का हमला

    कृषि आंदोलन के टूलकिट खुलासे के बाद पीएम मोदी ने जनसभा में हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, वे इतने नीचे गिर गए हैं कि वे भारतीय चाय तक नहीं बख्श रहे हैं। मोदी ने कहा कि षड्यंत्रकारी दुनिया भर में भारतीय चाय की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

    'असोम माला' योजना की शुरुआत

    प्रधानमंत्री का 16 दिनों में असम और बंगाल में दूसरा दौरा है। राज्य के राजमार्गों और प्रमुख जिलों की सड़कों को विकसित करने वाले 'असोम माला' योजना की शुरुआत हो गई है। असोम माला प्रोजेक्ट के तहत राज्य की सड़कों के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। वहीं असम में जहां दो अस्पतालों की भी आधारशिला रखी। जिनकी लागत 1100 करोड़ होगी। विश्वनाथ और चराइदेव में 500 बेड की क्षमता वाले दो अस्पतालों का निर्माण होगा।

    बंगाल में पीएम मोदी का कार्यक्रम

    असम के बाद पीएम मोदी बंगाल जाएंगे, जहां हल्दिया रिफाइनरी की दूसरी यूनिट की आधारशिला रखेंगे। वहीं एक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा रानीचक, हल्दिया में एनएच 41 पर चार लेन के फ्लाईओवर का भी उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में पीएम मोदी के चुनाव से पहले दौरे काफी अहम माने जा रहे हैं।

    ममता बनर्जी को भी निमंत्रण

    पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर ममता बनर्जी के मंच पर आने से पहले लोगों ने जयश्रीराम के नारे लगाए थे, जिसके बाद वो नाराज होकर वहां से चलीं गईं थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+