NRC को लेकर असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा का बड़ा ऐलान, बोले- सत्ता में आए तो सभी को जारी करेंगे I-card

दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जनता से कई वादे कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ऐलान किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को स्वीकार और अधिसूचित करेगी। साथ ही कांग्रेस सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र जारी करेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद सांसद राहुल गांधी के साथ पश्चिमी असम के बरखेड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए रिपुन बोरा प्रदेश की जनता से यह वादा किया।

Assam Congress President Ripun Bora announcement about NRC will issue I-card to everyone

अपने भाषण में रिपुन बोरा ने 2019 में प्रकाशित एनआरसी के अंतिम मसौदे में बचे 19.06 लाख लोगों की अपील की जल्द सुनवाई और निपटान का भी आश्वासन दिया। गौरतलब है कि लगभग 3.3 करोड़ लोगों ने एनआरसी में शामिल करने के लिए आवेदन किया था। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा को गोहपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। असम में कांग्रेस गठबंधन की जीत के लिए वह लगातार रैलियां कर रहे हैं। अपने एक बयान में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस नीत गठबंधन भाजपा की सरकार को राज्य की सत्ता से बेदखल कर देगा और अगली सरकार का गठन करेगा।

बरखेड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा, 'मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है, तो हम भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार द्वारा बंद की गई एनआरसी को स्वीकार करने और औपचारिक रूप से अधिसूचित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की मदद लेंगे। हम असम के प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र भी जारी करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि एनआरसी से बाहर किए गए 19.06 लाख लोगों की अपील पर जल्द से जल्द सुनवाई हो और वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम बिना किसी देरी के दर्ज किए जाएं।

यह भी पढ़ें: असम पहुंचे राहुल गांधी ने किए कामाख्या मंदिर में दर्शन, बोले- हम जो वादा लोगों से कर रहे, उसे निभाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+