देश के सबसे बड़े कार चोर से ताल्लुक रखने पर कांग्रेस MLA रूमी नाथ गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम में कांग्रेस की विधायक रूमी नाथ को गिरफ्तार किया गया है। रूमी नाथ पर अनिल चौहान नामक एक शख्स से ताल्लुक रखने का आरोप लगा है जो देश का मोस्टवांटेड कार चोर माना जाता है। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि अनिल चौहान तीन हजार कारों की चोरी में शामिल रहा है।

Assam Congress MLA arrested in auto theft racket

गुवाहाटी पुलिस कमीशनरी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि रूमी को दो मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक शहर के अजारा पुलिस थाने में और दूसरा दिसपुर पुलिस थाने में दर्ज है। अधिकारी ने बताया, "उन्हें मंगलवार सुबह दिसपुर स्थित उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया गया है।"

पुलिस के अनुसार, दोनों मामले ऑटो चोरी करने वाले गिरोह से संबंधित हैं। अधिकारी ने बताया, "उन्हें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की गैर-जमानती वारंट से संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।" चौहान और रूमी के कथित संबंध तब उजागर हुए जब चौहान और उसके एक साथी को अजारा इलाके से तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

चौहान के कार को असम विधानसभा के अधिकारियों ने पास जारी किया था और यह पाया गया था कि रूमी की अनुशंसा पर यह 2012 से 2015 के बीच जारी किया गया था। रूमी ने शुरुआत में इससे इंकार किया था कि वह चौहान को जानती हैं। उन्होंने कहा था कि पास चौहान की पत्नी रीता की कार के लिए जारी किए गए थे, जो कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

असम विधानसभा अध्यक्ष प्रणब गोगोई और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंजन दत्ता ने इन आरोपों पर रूमी से स्पष्टीकरण मांगा है। रूमी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दोहराया था कि वह चौहान को नहीं जानतीं। उन्होंने पुलिस से भी कहा था कि यदि उसके पास सबूत है, तो वह उन्हें गिरफ्तार करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+