कांग्रेस Vs असम CM: कांग्रेस में महिलाओं के लिए सेफ माहौल की कमी पर मुझे दोष देना गलत- हिमंता

युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी पर लगे उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस बनाम असम सीएम शुरु हो चुका है। एक तरफ, सुरजेवाला ने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा पर निशाना साधा है, तो दूसरी तरफ सरमा ने पलटवार किया है।

Himanta Biswa Sarma

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी (Srinivas BV) लगातार मुश्किलों में बने हुए हैं। इनके खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम के कर्नाटक रवाना हो चुकी है। दरअसल, श्रीनिवास बीवी पर असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अंगकिता दत्ता ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके चलते आईपीसी की धारा 354 के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा को घेरा है।

सुरजेवाला ने कहा कि असम के दलबदलू मुख्यमंत्री जो अमित शाह को उनके पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, अब अपनी हरकतों से खबरों में बने रहने के लिए बदनाम हो गए हैं। वो कभी पवन खेड़ा तो कभी श्रीनिवास बीवी को गिरफ्तार करना चाहते हैं। सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है। वे वर्तमान में आईपीसी की धारा 354 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दर्ज मामले की जांच कर रहे हैं।

मुझे दोष देना अनुचित...

सरमा ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस के भीतर सुरक्षित वातावरण की कमी के लिए मुझे दोष देना अनुचित है। श्रीनिवास को दो मई को सुबह 11 बजे से पहले दिसपुर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए जारी नोटिस की एक प्रति के साथ एक ट्वीट में कहा कि कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि दिसपुर पुलिस स्टेशन में असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता की शिकायत के आधार पर श्रीनिवास बीवी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। शिकायत में आरोप लगाए गए कि श्रीनिवास बीवी पिछले 6 महीनों से परेशान कर रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मालूम हो कि इससे पहले अंगकिता ने भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस बीच, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दत्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

बीजेपी बोली- यही है कांग्रेस का मॉडल

उधर, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का कांग्रेस का मॉडल है। शिकायतों को सुनने के लिए एक मंच प्रदान करने के बजाय उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को बर्खास्त किया। जिस तरह से अंगकिता दत्ता को कांग्रेस से हटाया गया है, वह महिलाओं के लिए अशोभनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+