बढ़ती आबादी को लेकर 150 मुस्लिम नेताओं से आज मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

नई दिल्ली, 04 जुलाई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बढ़ती आबादी को लेकर मुस्लिम समुदाय के 150 नेताओं से आज यह मुलाकात करेंगे। शनिवार को सरमा ने बताया कि इस मुलाकात में 150 मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध वर्ग के नेताओं से वह मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक महीने में मैने ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन के लोगों से मुलाकात की है, हर किसी ने कहा कि आबादी एक समस्या है और हमे इसे सुलझाने की जरूरत है। असम में इसको लेकर कोई विवाद नहीं है।

himant

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर के लोग स्थिति की गंभीरता को नहीं समझते हैं और सिर्फ इसलिए विवाद खड़ा करते हैं भाजपा ने यह कहा। इसको लेकर विवाद नहीं हो सकता है। लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए अगर कोई गरीबी खत्म करने की कोशिश कर रहा है, अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा फैला रहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि उनकी सरकार दो बच्चों की नीति लेकर आएगी और दो बच्चों के परिवार को ही सरकारी योजनाओं का लाभ देगी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की आबादी प्रदेश में 29 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जबकि हिंदू समुदाय की आबादी 10 फीसदी की दर से बढ़ रही है, लिहाजा मुस्लिम समुदाय से आबादी को नियंत्रण करने के लिए क्या कदम उठाने की जरूरत है उसकी चर्चा की जाएगी और मुस्लिम नेताओं से अपील की जाएगी कि वह लोगों के बीच इस संदेश को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बच्चों की नीति ही एकमात्र रास्ता है जिसके जरिए प्रदेश में गरीबी और अशिक्षा को मुस्लिम समुदाय में कम किया जा सकता है।

मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मुलाकात करके मुख्यमंत्री उन्हें दो बच्चों की नीति समझा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन जैसे संगठन ने स्वीकार किया है कि प्रदेश के मुस्लिम समुदाय को आबादी को नियंत्रित करने की जरूरत है। प्रदेश सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा की जानकारी दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+