'पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांगी, असम पुलिस इस मुद्दे पर...', हिमंत सरमा का दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए "बिना शर्त माफी मांगी है।'' सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम पुलिस इस मामले को कानून के तहत लॉजिकल तरीके से डील करेगी। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा द्वारा दायर रिट याचिका की एक प्रति साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ''कानून हमेशा सबसे प्रबल होती है। आरोपी (पवन खेड़ा) ने बिना शर्त माफी मांगी है, हम उम्मीद करते हैं कि सार्वजनिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखते हुए अब से कोई भी राजनीतिक विमर्श में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा।''
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में आगे लिखा, ''असम पुलिस इस मामले को लॉजिकल तरीके से डील करेगी और इसके अंत तक ले जाएगी।''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में असम पुलिस ने गुरुवार को पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया था। उस दिन एक हाई ड्रामा हुआ, जिसकी शुरुआत पवन खेड़ा हवाई जहाज से रायपुर ले जाने के लिए उतारे जाने और उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा टरमैक पर विरोध करने के साथ हुई।
पवन खेड़ा जो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री के पिता के नाम का मजाक बनाने के लिए इस सप्ताह सुर्खियों में थे। पवन खेड़ा को दिल्ली की एक अदालत ने 28 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत पर बाद में शाम को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रिहा कर दिया। उन्होंने असम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के शहरों वाराणसी और लखनऊ में अपने खिलाफ कई प्राथमिकियों में राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।












Click it and Unblock the Notifications