'हिंदू लड़का अगर हिंदू लड़की से झूठ बोलता है, तो ये भी जिहाद है', असम CM बोले- हम इसके खिलाफ भी लाएंगे कानून
'हिंदू लड़का अगर हिंदू लड़की से झूठ बोलता है, तो ये भी जिहाद है', असम CM बोले- हम इसके खिलाफ भी लाएंगे कानून
गुवाहाटी, 11 जुलाई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि हिंदू लड़का अगर हिंदू लड़की से झूठ बोलता है तो ये भी जिहाद है, और इसके खिलाफ भी हम जल्द कानून लाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू लड़का भी अपने बारे में जानकारी छिपाकर कर हिंदू लड़की से विवाह करता है तो ये भी 'जिहाद' है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमारी सरकार जल्द ही अपनी धार्मिक पहचान और अन्य जानकारी को छुपाकर लड़कियों से शादी करने वाले शख्स से खचरे को रोकने के लिए कानून लेकर आएगी। उन्होंने ने कहा, ये कानून हिंदुओ और मुसलमानों, सभी पर एक समान लागू होगा।

बता दें कि असम में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने का वादा किया है। मेनिफेस्टो में कहा गया था कि बीजेपी चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आते ही 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून बनाएंगे।
शनिवार (10 जुलाई) को गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हम इस कानून के बारे में अपने चुनावी घोषणापत्र में भी लिखा था। दो महीने पहले ही हमारी सरकार बनी है। हम सबसे पहले राज्य में गाय कानून लाएंगे और फिर दो बच्चों के नियम लाएंगे और उसके बाद जिहाद कानून भी लेकर आएंगे।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, एक बात मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हम कानून लाएंगे लेकिन वो कानून सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नहीं होगा। ये कानून हिंदुओं और मुसलमानों के मामलों में समान रूप से लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, मैं लव जिहाद के टर्म के खिलाफ हूं। मैं इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं। मेरा मानना है कि शादी में धोखबाजी, गुमराह करना, पहचान ना बताना, ये मुसलमानों करे या हिंदू, मेरे हिसाब से ये भी एक जिहाद है। इसलिए हम शादी में हो रहे धोखाधड़ी रोकने के लिए कानून लाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications