क्या आप मुगलों के बेटे हैं जो...', बेलगामी में असम सीएम सरमा ने कांग्रेस का नाम लिए जमकर बोला हमला
कर्नाटक और महाराष्ट्र बॉडर पर स्थित बेलगामी में गुरुवार को असम सीएम बिस्वा सरमा पहुंंचे। उन्होंने यहां कई मुद्दों पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस चुनाव में भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस आगामी चुनाव में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुटी है। भाजपा अपने वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है वहीं कांग्रस लगातार भाजपा सरकार की कमियां जनता के सामने गिनाने का अभियान चला रखा है। वहीं अब कर्नाटक महाराष्ट्र के बॉडर पर स्थित बेलगामी में शिव चरिते कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा पहुंचे। चुनाव पहले आयोजित इस कार्यक्रम में सरमा कांग्रेस पर जमकर बरसे। सरमा ने कहा कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। जैसे पहले मुगल काम कर रहे थे भारत को कमजोर करने के लिए, कांग्रेस आज नई मुगल है।
मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है
असम सीएम ने कहा बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं बेलगावी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।
भारत को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गर्व से कहें कि वो हिंदू है
इस अवसर पर असम सीएम ने कहा भारत में बहुत से लोग गौरान्वित होकर कहते हैं कि वो मुसलमान या ईसाई हैं। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गर्व से कह सके कि मैं एक हिंदू हूं। भारत को आज ऐसे व्यक्ति की जरूरत है। ।
भारत के निर्माण में पीएम की मदद करने का आह्वान किया
बेलगावी में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सरमा ने लोगों से छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपने के अनुसार नए भारत के निर्माण में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमें छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपनों के नए भारत का निर्माण करना है। हमें ऐसे नए भारत के निर्माण में मदद करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को सशक्त बनाना चाहिए।
पीएम मोदी के शासन में नए मंदिर का निर्माण हो रहा है
असम सीएम हेमंत सरमा ने बेलगामी में कहां कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे,लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में भव्य मंदिरों का निर्माण हो रहा है। यह नया भारत है, जिसकी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी मजबूत है। उन्होंने कहा यदि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेजता है तो इस नए भारत में पाकिस्तान पर बम गिराने की ताकत है। हमें इस नए भारत को बचाना है।
क्या आप मुगलों के बेटे हैं जो बार-बार बाबरी मज्जिद की बात करते हैं
सरमा ने कांग्रेस का नाम लिए बिना आप के संबोधन के साथ विरोधी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सरमा ने कहा उन्हें (कांग्रेस को) राम मंदिर से आपत्ति है। क्या आप (कांग्रेस) मुगलों के बेटे हैं? आप (कांग्रेस) बाबरी मुद्दे को बार-बार क्यों उठाते हैं? आप राम मंदिर के लिए क्यों नहीं बोलते हैं?
सरमा ने कहा आज हमें इतिहास बदलने की जरूरत है
सरमा ने कहा औरंगजेब के शासन के दौरान 'सनातन' संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया गया और कई लोगों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया। उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन्म लिया और उन्होंने दिखाया कि भारत माता उनके जैसे बेटे को जन्म दे सकती है जो औरंगज़ेब को चुनौती दे सकती है ... दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व कभी औरंगज़ेब के शासन में नहीं थे लेकिन कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने यह दिखाने की कोशिश की कि पूरा भारत औरंगजेब के नियंत्रण में था। आज हमें एक नया इतिहास लिखने की जरूरत है।
#WATCH | Once upon a time, the ruler of Delhi used to talk about demolishing temples but today under PM Modi's rule, I am talking about building temples. This is new India. Congress is working to weaken this new India. Congress is representing the new Mughals today: Assam CM pic.twitter.com/k6j2ZC1CRi
— ANI (@ANI) March 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications