बाढ़ के मुद्दे पर ममता दीदी ने की हेमंत सोरेन से बात, असम CM हिमंत बिस्वा ने दोनों को दी ये सलाह

Himanta Biswa Sarma: इन दिनों पश्चिम बंगाल में बाढ़ आई हुई है और अब इस बाढ़ पर राजनीति शुरू हो गई है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बाढ़ के मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की। साथ ही, बाढ़ के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि तेनुघाट बांध से अचानक पानी छोड़े जाने को बंगाल में बाढ़ का कारण बताया।

वहीं, अब इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैं दीदी का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकता कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ के लिए झारखंड सरकार जिम्मेदार है।'

Himanta Biswa Sarma

सीएम सरमा ने कहा कि दोनों सरकारों को लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हर साल अरुणाचल और भूटान की पहाड़ियों से आने वाला पानी असम में बाढ़ का कारण बनता है। हालांकि, हम अरुणाचल सरकार या रॉयल भूटान सरकार को दोष नहीं देते हैं क्योंकि हम समझते हैं कि पानी की कोई सीमा नहीं होती है और यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है।

दरअसल, ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से बात करने के बाद सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा-'अभी मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। मैंने उनसे तेनुघाट से अचानक और भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मामले पर चर्चा की, जिससे बंगाल में बाढ़ आ गई है।

मैंने उनसे कहा कि झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है और यह मानव निर्मित है! मैंने उनसे अनुरोध किया कि कृपया इसका ध्यान रखें।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ने यह भी कहा कि उनकी बाढ़ के हालातों पर नजर बनी हुई है। इसके साथ ही वह इसे लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+