'गाजा पर ट्वीट, बांग्लादेशी हिंदुओं पर चुप्पी...', कांग्रेस पर भड़के असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

गाजा में हिंसा को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं पर चुप्पी के लिए कांग्रेस की आलोचना की। सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस को विश्वास है कि प्रधानमंत्री राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस संबंध में काम करेंगे और स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस परिवार ने गाजा के बारे में बहुत सारे ट्वीट किए, लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर कुछ नहीं कहा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को गाजा पर चिंता दिखाने लेकिन बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा पर चुप्पी के लिए कांग्रेस को निशाने पर लिया। बीजेपी नेता ने प्रियंका गांधी के गाजा हमले को लेकर एक बयान का जिक्र किया और उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

असम के सीएम ने कहा, "कांग्रेस परिवार और प्रियंका गांधी ने गाजा के बारे में बहुत सारे ट्वीट किए हैं. गाजा में जो हुआ वह एक आतंकवादी गतिविधि थी और अब जो हो रहा है वह एक आतंकवाद विरोधी कृत्य है। लेकिन, बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए, उन्होंने कितनी बार ट्वीट किया या विरोध किया है?"

झारखंड दौरे पर शनिवार को पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने बांग्लादेश में उपजे हालात पर कहा कि वहां हालात खराब हो ए हैं। हालांकि इसका समाधान निकाला जा सकता है। असम के सीएम ने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि विश्वास है कि प्रधानमंत्री कूटनीतिक माध्यमों से इस बारे में काम करेंगे और धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी।

मंच से असम के सीएम ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गाजा हमले को लेकर बयान देने वाली पार्टी आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को लेकर चुप क्यों बैठी है।

सीएम सरमा ने कहा, "कांग्रेस परिवार और प्रियंका गांधी ने गाजा के बारे में बहुत ट्वीट किया है। गाजा में जो हुआ वह एक आतंकवादी गतिविधि थी और अब जो हो रहा है वह आतंकवाद विरोधी कार्रवाई है। लेकिन, बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए, उन्होंने कितनी बार ट्वीट किया है या विरोध किया है? कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि अगर दुनिया में कहीं भी मुसलमानों के लिए कोई समस्या है, तो वे उनके लिए हैं, लेकिन अगर हिंदू समस्या में हैं, तो वे वहां नहीं होंगे। वे केवल हिंदुओं को जाति के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं और कुछ नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+